प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव लोक सेवा प्रबंधन, प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम, नंदकुमारम् को वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण तथा मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन तथा संचालक कौशल विकास एवं कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास निगम एवं संचालक रोजगार (अतिरिक्त प्रभार) धनराजू एस को वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव को वर्तमान कर्तव्यों के साथ कमिश्नर शहडोल संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


राज्य शासन ने सचिव  लोकेश कुमार जाटव को आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र तथा पदेन सचिव स्कूल शिक्षा और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र एवं उप सचिव स्कूल शिक्षा  आईरिन सिंथिया जे.पी. को संचालक बजट पदस्थ किया है।